Posted in Community :
Aap Ki Awaaz
|
|
||
|
Activity:
3 comments
518 views
last activity : 07 06 2010 20:18:04 +0000
|
||
|
|
मेरे घर में पाँच जोड़ी आँखें हैं
माँ की आँखें
पड़ाव से पहले ही
तीर्थ-यात्रा की बस के
दो पंचर पहिये हैं।
पिता की आँखें...
लोहसाँय-सी ठंडी शलाखें हैं।
बेटी की आँखें... मंदिर में दीवट पर
जलते घी के
दो दिये हैं।
पत्नी की आँखें, आँखें नहीं
हाथ हैं, जो मुझे थामे हुए हैं।
वैसे हम स्वजन हैं,
करीब हैं
बीच की दीवार के दोनों ओर
क्योंकि हम पेशेवर गरीब हैं।
रिश्ते हैं,
लेकिन खुलते नहीं हैं।
और हम अपने खून में इतना भी लोहा
नहीं पाते
कि हम उससे एक ताली बनाते
और भाषा के भुन्नासी ताले को खोलते
रिश्तों को सोचते हुए
आपस मे प्यार से बोलते
कहते कि ये पिता हैं
यह प्यारी माँ है,
यह मेरी बेटी है
पत्नी को थोड़ा अलग
करते...तू मेरी
हमबिस्तर नहीं...मेरी
हमसफ़र है
हम थोड़ा जोखिम उठाते
दीवार पर हाथ रखते और कहते...
यह मेरा घर है
HERE I AM PRESENTING SOME OTHER COLLECTION OF "DHUMIL"
3 comments on "GHAR ME VAAPASI"
Sort by:
Most Recent
Top Rated
Commented by
sanjay kr srivastva, Coresspondent-ddnews/air ,editor-social vision
| 12 06 2008 13:19:33 +0000
Report Abuse
Rating : +1
Commented by
manju dagar, News Anchor/TV Presenter, Time Today
| 11 04 2008 08:58:24 +0000
Report Abuse
Rating : +1
Commented by
varsha ., Technical manger(QMS)
| 11 02 2008 13:56:58 +0000
Report Abuse
Not Rated
Found the article
"GHAR ME VAAPASI"
interesting ?
Share with your connections and communities

Leading Recruitment Firm
- Create a confidential Career Profile and Resume/C.V. online
- Get advice for planning their career and for marketing of experience and skills
- Maximize awareness of and access to the best career opportunities
Viewers also viewed
|
|
|
|
|
|
Recent Knowledge (27)
|
|
|
|
|
|
Sponsored Jobs
More From Author
करछुल... बटलोही से बतियाती है और चिमटा तवे से मचलता है चूल्हा कुछ नहीं बोलता चुपचाप जलता है और जलता रहता है औरत... गवें गवें उठती है...गगरी में हाथ डालती है फिर एक पोटली खोलती है। उसे कठवत में झाड़ती है लेकिन कठवत का पेट भरता ही नहीं पतरमुही... |
मुंबई किसकी ....? भीड़ भाड़, लोगों की चहल पहल , अचानक एक धमाका और फ़िर चारों तरफ़ सन्नाटा, फ़िर हवा में गूंजी लोगों की चीख , सड़क पर फैला लोगों का खून, घर लौट रहे लोगों का ये सफर उनका आखिरी सफर बन गया , और हो गया भारत के सीने पर एक और घाव जो भारत में... |
yes , of course education should be important for everyone, but it is also neccessary that we will have to improve our education standard because in India the standard of literacy is very low that is if you know reading and writing, you are literate.... |