Build your professional network on facebook via our app Go to app
 
<< Prev  16 of 29 in Topic  Next >>
Topic : Will Pakistan be a failed state?
  Rate : 
Posted in Community :

StratInt

 
Industry : Publishing Functional Area : Politics
Keywords :

india

pakistan

ttp

Activity:  1 comments  0 views  last activity : 04 08 2011 11:52:21 +0000
 Refer 48
Share
 
 
 

Friends,

This article of mine was published by Dainik Jagran today. Pl check the trackback URL.

Rajeev

 

गंभीर खतरे की ओर पाकिस्तान

 

इस्लामाबाद में कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शहबाज भट्टी की हत्या ने नाभिकीय हथियारों से लैस एक कट्टरपंथी सुन्नी राष्ट्र उभरने के दुनिया के भय को और अधिक पुख्ता कर दिया है। एक ईसाई भट्टी की जान इसलिए ली गई, क्योंकि उन्होंने विवादास्पद ईश निंदा कानून पर अपनी आपत्ति जताई थी। इसके कुछ दिनों पहले पंजाब के गवर्नर सलमान तसीर को भी कट्टरपंथियों ने अपना निशाना बना लिया था। अपने उदार विचारों के लिए मशहूर तसीर ने भी ईश निंदा कानून की आलोचना की थी। इन दोनों मामलों में पाकिस्तान की सरकार ने खामोश रहने का ही फैसला किया। कुल मिलाकर उसने यह अहसास कराया जैसे कुछ हुआ ही न हो। इससे भी अधिक चिंताजनक बात है सेना की भूमिका-खासकर सैन्य प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी की खामोशी। आमतौर पर जनरल कयानी लोगों के सामने अपने विचार खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दोनों मामलों में उन्होंने मौन साधना ही बेहतर समझा। इस विषय पर कयानी के मौन और उसके निहितार्थ के विश्लेषण से पहले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के पत्र पर गौर करना उचित होगा। हत्या की दोनों घटनाओं अंजाम देने वाले कट्टरपंथी इसी संगठन से जुड़े हुए हैं। पत्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के कथित योद्धाओं का आ ान करते हुए लिखा गया कि अल्लाह के खिलाफ लड़ाई में आप (भट्टी जैसे लोग) इतने दुस्साहसी हो गए हैं कि आप उन लोगों के पक्ष में काम करते हैं या उन्हें समर्थन देते हैं जो पैगंबर का अपमान कर रहे हैं। आपने एक नापाक ईसाई शहबाज भट्टी को ईश निंदा कानून की समीक्षा से संबंधित समिति के बागडोर सौंप दी। इस व्यक्ति का यही अंजाम होना था। अब अल्लाह के आशीर्वाद से इस्लाम के योद्धा ऐसे लोगों का एक-एक कर यही अंजाम करेंगे। यह पत्र आज के पाकिस्तान के दो महत्वपूर्ण पहलुओं की ओर इशारा करता है। पहला यह कि टीटीपी जिस तरह मुस्लिम ब्रदरहु़ड का जिक्र कर रहा है उससे इस मामले में अलकायदा का हाथ उजागर होता है-खासकर इस आतंकी संगठन में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले अयमान अल जवाहिरी का। जवाहिरी एक समय मुस्लिम ब्रदरहुड का सदस्य था। दूसरा पहलू यह है कि टीटीपी सेना को निशाना बनाने का इच्छुक नहीं, बल्कि वह केवल सिविलियन सरकार पर हमलावर है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान में उसे सुरक्षित ठिकाना हासिल है और वह इस सुरक्षा के बलबूते सेना की किसी न किसी रूप में मदद करना चाहता है। कयानी की दुविधा यहीं टिकी है। टीटीपी मूलत: उनकी ही रचना है। आइएसआइ के प्रमुख के रूप में कयानी ने ही इस संगठन की नींव रखी थी। इसका मकसद अफगानिस्तान में तालिबान के उदय से उपजे हालात का फायदा उठाना था। टीटीपी को अल कायदा के ढांचे में एक अन्य शक्ति केंद्र के रूप में सोचा गया था, लेकिन यह योजना बैतुल्ला मेहसूद के अलग हो जाने के कारण बिखर गई। बैतुल्ला अपनी जनजाति पर सेना के हमले, लाल मस्जिद आपरेशन और ड्रोन हमलों से नाखुश था। बैतुल्ला मेहसूद को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इसके बाद से टीटीपी के कई टुकड़े हो गए और पाकिस्तानी सेना ने इस बिखरे संगठन के कुछ टुकड़ों पर अपना नियंत्रण कर लिया। सलमान तसीर के मामले में कयानी यह आड़ ले सकते हैं कि उन्हें उनके ही एक सुरक्षाकर्मी ने मारा। वैसे इसके मूल कारण की जड़ें कट्टरपंथ के व्यापक पहलू से जुड़ती हैं। कयानी को भय था कि तसीर की हत्या की सार्वजनिक निंदा करने से उनकी सेना के मजहबी कट्टरपंथी नाखुश हो जाएंगे और इससे स्थिति गंभीर हो सकती है। कयानी सशस्त्र बलों और खुफिया सेवाओं में कट्टरपंथी मानसिकता के सैनिकों और अधिकारियों की उपस्थिति से भलीभांति परिचित हैं। भट्टी के मामले में कयानी किसी तरह की आड़ नहीं ले सकते। टीटीपी कोई बेलगाम आतंकी समूह नहीं है, बल्कि यह सेना और आइएसआइ द्वारा समर्थित, संरक्षित संगठन है और उसके कुछ सामरिक उद्देश्य हैं। भट्टी की मौत पर कयानी का मौन या तो यह सिद्ध करता है कि वह कट्टरपंथियों का समर्थन करते हैं और ईशनिंदा कानून पर उनके नजरिए से सहमत हैं अथवा वह अपनी ही सेना द्वारा तैयार किए गए कट्टरपंथ के दैत्यों के सामने खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। इससे यह बुनियादी सवाल खड़ा होता है कि क्या कयानी स्वयं कट्टरपंथी विचारों के प्रति सहानुभूति रखते हैं? शायद नहीं। कयानी उत्तरी पंजाब के एक मध्यम वर्ग के परिवार से आते हैं और ऐसे पेशेवर सैनिक हैं जो कट्टरपंथी नहीं हो सकता। इसके बावजूद उन्होंने अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कट्टरपंथी संगठनों का छद्म तौर पर इस्तेमाल किया है। (

 
TrackBack URL:
1 comments on "HOW PAKISTAN FACES A MORTAL DANGER FROM TTP"
  Commented by  manish kumar, freelancer    | 04 08 2011 11:52:21 +0000
avi v chance hai, india se dosti kar le sachhe dil se. thanks for post sir.
Add your comment on "HOW PAKISTAN FACES A MORTAL DANGER FROM TTP"

Rate:
Submit
Part of Antal Group, A Global executive search and recruitment firm
  • Create a confidential Career Profile and Resume/C.V. online
  • Get advice for planning their career and for marketing of experience and skills
  • Maximize awareness of and access to the best career opportunities
Viewers also viewed
China is selling Pakistan at least 36 advanced fighter jets in deal worth 1.4 billion dollars....
 
79 referals 25 arguments, 2201 views
Pakistan Grants India MFN Given the volatility of India-Pakistan bilateral relations, major...
 
93 referals 2 comments, 42 views
Is there a need of such statements at international level which might increase the tension...
 
2230 referals 27 arguments, 542 views
more...  
Recent Knowledge (26)
UPA Relief on 2G Case The United Progressive Alliance (UPA) government got some major relief on...
 
320 referals 14 comments, 119 views
Floods deluge Pak With Strategic Problems   The Zardari government's inefficient handling of the...
 
35 referals 5 comments, 67 views
The following is a reproduction of from an article I wrote in 2004. 1.  Harnessing the vast...
 
735 referals 18 comments, 325 views
more...  
More From Author
India-Iran Drama Continues If Iran really was behind the February 13 attack  on an Israeli diplomat in New Delhi, Indian officials need be asking one key question: why? After all, despite the fact that India has voted against Iran twice at the...
India to Nix Terror Center Plan The United Progressive Alliance government seems left with no option but to give a quiet burial to its proposed newest anti-terror body  – the National Counter Terrorism Centre (NCTC) – inspired by a U.S. outfit of...
Rahul Gandhi Sounds Off It doesn’t happen very often that Rahul Gandhi, the heir apparent of the Congress party,  holds a brainstorming session with top editors , formally or informally. Indeed, he did so for the first time on Saturday when he...
more...