Build your professional network on facebook via our app Go to app
 
<< Prev  11 of 19 in Topic  Next >>
Posted in Community :

Primetime News

 
Industry : Publishing Functional Area : Politics
Keywords :

india

pakistan

Activity:  7 comments  72 views  last activity : 02 10 2011 09:05:41 +0000
 Refer 32
Share
 
 
 

The following article of mine on Indo-Pak talks in Thimpu was published by Dainik Jagran on its edit page today.

बातचीत के उलझे समीकरण

 

रविवार को भूटान की राजधानी थिंपू में भारत-पाक सचिव वार्ता का नतीजा मिला-जुला रहा। अच्छी-बुरी दोनों तरह की खबरें मिली हैं। बुरी खबर यह है कि भारत की विदेश सचिव निरुपमा राव और उनके पाक समकक्ष सलमान बशीर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के भारत दौरे की तिथि भी तय नहीं कर पाए। माना जा रहा है कि कुरैशी 2011 की पहली तिमाही के अंत तक भारत यात्रा पर आएंगे। थिंपू वार्ता में कुरैशी की भारत यात्रा की तिथियां निर्धारित करने का अच्छा मौका था, जो दोनों विदेश सचिवों ने गंवा दिया। इससे संकेत मिलता है कि दोनों पक्षों में अहम मुद्दों पर मूलभूत मतभेद हैं। एक और बुरी खबर यह है कि दोनों देशों के विदेश सचिव व्यापार, सर क्रीक जैसे कम महत्व के मुद्दों पर व्यापक कार्ययोजना तैयार नहीं कर पाए हैं, जबकि इस वार्ता में इसकी उम्मीद की जा रही थी। उनसे इस बात पर सहमति की भी उम्मीद जताई जा रही थी कि आतंकवाद के मुद्दे पर गृह सचिवों की पृथक वार्ता के अलावा वाणिज्य, संस्कृति और जल संसाधन के मसले पर अलग से वार्ताओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अच्छी खबर यह है कि दोनों विदेश सचिवों ने परिपक्वता का परिचय देते हुए पृथक प्रेस वार्ताओं में काफी संयमित व्यवहार किया। राव-बशीर वार्ता से प्रवाहित उत्साहव‌र्द्धक कूटनीतिक प्रतीकात्मकता में जटिल मसलों पर आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तमाम मुद्दों पर समान सुर में बात की गई। राव ने मुंबई आतंकी हमलों की जांच में पाकिस्तान की ढिलाई संबंधी सवालों का संयमित जवाब दिया। इसी तरह बशीर ने पाकिस्तान जा रही समझौता एक्सप्रेस में 17 फरवरी, 2007 को पानीपत के पास हुए विस्फोट के मुद्दे पर भारत की भूमिका पर कीचड़ उछालने से परहेज किया। इस विस्फोट में 68 लोग मारे गए थे, जिनमें 42 पाकिस्तानी थे। यह एक अच्छा संकेत है। यह तीन बार सीधा युद्ध लड़ चुके दो परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसियों के संबंधों के सामान्यीकरण की दिशा में पहलकदमी है। दोनों पक्षों को बातचीत जारी रखने और मीडिया के माध्यम से मोलभाव की प्रवृत्ति पर अंकुश रखने की आवश्यकता है। अटल बिहारी वाजपेयी और परवेज मुशर्रफ के बीच आगरा शिखर सम्मेलन की विफलता इसका जीता-जागता प्रमाण है कि भारत और पाकिस्तान को किस प्रकार द्विपक्षीय संबंधों में आचरण नहीं करना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के इतना करीब होते हुए भी इतना दूर होने के कारणों में द्विपक्षीय वार्ताओं में प्रदर्शित नजरिये में मूल अंतर भी शामिल है। पाकिस्तान की नीति शिखर से सतह की ओर जाने की है। यानी वह सबसे पहले कश्मीर के मुद्दे को हल करना चाहता है और बाद में अन्य मुद्दों को। भारत की नीति सतह से शीर्ष है। भारत इस बात पर जोर देता है कि पहले पाकिस्तान सर क्रीक, व्यापार और व्यक्ति का व्यक्ति से संपर्क जैसे मुद्दों को पहले सुलझाए और बाद में जटिल मुद्दों का हल निकालने का प्रयास करे। इसी कारण अनेक अवसरों पर द्विपक्षीय वार्ताओं में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग धरातल पर खड़े नजर आते हैं। यह अजीब लगता है, किंतु है बिल्कुल सच कि भारत और पाकिस्तान के संबंधों में सबसे अधिक प्रगति जनरल परवेज मुशर्रफ के कार्यकाल में हुई, जो कारगिल युद्ध के प्रमुख सूत्रधार थे। उनके शासनकाल में ही भारत और पाकिस्तान महत्वपूर्ण विश्वास निर्माण उपायों (सीबीएम) पर राजी हुए थे। दोनों देशों के बीच श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा की शुरुआत या फिर आतंक विरोधी तंत्र की स्थापना हुई, जिसके तहत दोनों पक्षों की खुफिया एजेंसियों की वार्ताओं आयोजित की गईं। ये प्रयास बाद में विफल हो गए थे। मुशर्रफ के कार्यकाल में सीबीएम में सबसे महत्वपूर्ण कदम दोनों देशों की सीमाओं पर सीज फायर संबंधी था। कुछ छोटे-मोटे उल्लंघनों को छोड़कर यह सीबीएम छह साल के बाद अब तक भी जारी है। यही नहीं, नियंत्रण रेखा पर आने-जाने के छह मार्ग भी मुशर्रफ के शासनकाल में ही खुले थे। यह प्रगति इस तथ्य के बावजूद हुई कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान मुशर्रफ कश्मीर के मुद्दे पर जरा भी शिथिल नहीं पड़े। पाकिस्तान कभी भी भारत को यह नहीं बता पाया कि वह आखिर चाहता क्या है? पाकिस्तान बस कश्मीरियों की भावनाओं की कद्र करने का राग अलापता रहा है। यही नहीं, मुशर्रफ के कार्यकाल में ही भारत और पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे पर भी समझौते के करीब पहुंच गए थे, किंतु राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका था। निकट भविष्य में भारत-पाकिस्तान विवाद हल होने की संभावना दूर की कौड़ी है। जब भी दोनों पक्ष मिलते हैं तो वे असहमति पर ही सहमत होते हैं। वे पत्तियों पर पानी छिड़कते हैं और जड़ को सूखी छोड़ देते हैं। जब तक पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान के दृष्टिकोण में बड़ा परिवर्तन नहीं आता, भारत पाकिस्तान के बीच रिश्ते पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकते। भारत विरोधवाद पाकिस्तान के नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठान की डीएनए संरचना है। इसे भारत नहीं बदल सकता। (

 
TrackBack URL:
7 comments on "INDO-PAK TALKS IN THIMPU"
  Commented by  Dinesh Kumar Mahto, Software Developer, Vercom Software Inc,    | 02 10 2011 09:05:41 +0000
Subject is Harsh.You are not harsh but sweet.
  Commented by  Rajeev Sharma, Strategic Analyst, Columnist, Publishing    | 02 09 2011 15:00:32 +0000
I did not understand Dinesh what do you mean by "this topic is bit harsh". I am harsh? Or the subject is "harsh"?
  Commented by  Dinesh Kumar Mahto, Software Developer, Vercom Software Inc,    | 02 09 2011 13:50:22 +0000
sorry to say Mr. rajeev that this topic is bit harsh,but bold as it presents Indo-Pak conflict perged with number of issues which will never end up right from the 1947.I agree that at the time of pervez mussarraf things were bit smoother.started a bus seva between the two countries and hats-off to the A.B. vajpayee for the equal support.And at that time it was very close to hear about the kashmir matters.but it was not last for long and prolonged this matter like elastic.
  Commented by  Rajeev Sharma, Strategic Analyst, Columnist, Publishing    | 02 09 2011 10:35:11 +0000
Things like these keep happening and must be taken as aberrations, dear Konkan. Our next door tiny neighbour Bhutan also has voted against us in the UN General Assembly.
  Commented by  konkan Singha, HR (IT), Optedjobs    | 02 09 2011 08:43:48 +0000
Yes, you nailed it. I was shocked when I heard the former president of Maldives, Mamoon Abdul Gayoom did not support India's candidature for a permanent member in the UN sometime earlier in the history book. Just imagine our foreign policy. AB Vajpayee and LB Shastri were by far the best leader India have  ever seen in this post-independence era. 
  Commented by  Rajeev Sharma, Strategic Analyst, Columnist, Publishing    | 02 09 2011 08:33:31 +0000
That's right. Not just Pakistan, countries like Nepal and Sri Lanka too have started playing the China card with India.
  Commented by  konkan Singha, HR (IT), Optedjobs    | 02 09 2011 08:05:55 +0000
I agree with you Mr. Sharma,strictly my opinion, Pakistan is being tamed by China even though Pakistan might not like it but, they do not have any choice, whereas, India is concern, can't fight with China at this moment and it is a fact. India from all angles is vulnerable to China. We can easily make it out from the reactions India makes to any claims by China. Pakistan is just a tool in the hands of China and India is not at all a concern for China, just sporadic engagement will subdue the growth of India and we all know about that it is a fact. 
Add your comment on "INDO-PAK TALKS IN THIMPU"

Rate:
Submit
Join Distance Education Courses Management
  • Create a confidential Career Profile and Resume/C.V. online
  • Get advice for planning their career and for marketing of experience and skills
  • Maximize awareness of and access to the best career opportunities
Viewers also viewed
Floods deluge Pak With Strategic Problems   The Zardari government's inefficient handling of the...
 
35 referals 6 comments, 106 views
Pakistan Grants India MFN Given the volatility of India-Pakistan bilateral relations, major...
 
93 referals 2 comments, 42 views
We are still talking about Indo-Pak relations. After Osama being found there many tend to...
 
2091 referals 20 arguments, 361 views
more...  
Recent Knowledge (15)
IMPORTANT ADVISORY Do not open any message with an attachment called:"Invitation FACEBOOK",...
 
100 referals 3 comments, 28 views
A Sufi Story Once upon a time, a fox that lost its legs lived in a forest. A forester who used...
 
294 referals 8 comments, 168 views
I reckon the lines said by a sensible person in the past that a person cannot be deceived unless...
 
16 referals 3 comments, 372 views
more...  
More From Author
India-Iran Drama Continues If Iran really was behind the February 13 attack  on an Israeli diplomat in New Delhi, Indian officials need be asking one key question: why? After all, despite the fact that India has voted against Iran twice at the...
India to Nix Terror Center Plan The United Progressive Alliance government seems left with no option but to give a quiet burial to its proposed newest anti-terror body  – the National Counter Terrorism Centre (NCTC) – inspired by a U.S. outfit of...
Rahul Gandhi Sounds Off It doesn’t happen very often that Rahul Gandhi, the heir apparent of the Congress party,  holds a brainstorming session with top editors , formally or informally. Indeed, he did so for the first time on Saturday when he...
more...