Build your professional network on facebook via our app Go to app
 
 
 
Activity:  16 comments  1458 views  last activity : 07 06 2010 20:18:04 +0000
 Refer 173
Share
 
 
 

काँच की बरनी और दो कप चाय - एक बोध कथा
जीवन में जब सब कुछ एक साथ और जल्दी-जल्दी करने की इच्छा होती है, सब कुछ तेजी से पा लेने की इच्छा होती है , और हमें लगने लगता है कि दिन के चौबीस घंटे भी कम पड़ते हैं, उस समय ये बोध कथा , "काँच की बरनी और दो कप चाय" हमें याद आती है ।दर्शनशास्त्र के एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आये और उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आज जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढाने वाले हैं...उन्होंने अपने साथ लाई एक काँच की बडी़ बरनी (जार) टेबल पर रखा और उसमें टेबल टेनिस की गेंदें डालने लगे और तब तक डालते रहे जब तक कि उसमें एक भी गेंद समाने की जगह नहीं बची... उन्होंने छात्रों से पूछा - क्या बरनी पूरी भर गई ? हाँ... आवाज आई...फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने छोटे-छोटे कंकर उसमें भरने शुरु किये, धीरे-धीरे बरनी को हिलाया तो काफ़ी सारे कंकर उसमें जहाँ जगह खाली थी , समा गये, फ़िर से प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा, क्या अब बरनी भर गई है, छात्रों ने एक बार फ़िर हाँ.. कहा अब प्रोफ़ेसर साहब ने रेत की थैली से हौले-हौले उस बरनी में रेत डालना शुरु किया, वह रेत भी उस जार में जहाँ संभव था बैठ गई, अब छात्र अपनी नादानी पर हँसे... फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा, क्यों अब तो यह बरनी पूरी भर गई ना ? हाँ.. अब तो पूरी भर गई है.. सभी ने एक स्वर में कहा..सर ने टेबल के नीचे से चाय के दो कप निकालकर उसमें की चाय जार में डाली, चाय भी रेत के बीच में स्थित थोडी़ सी जगह में सोख ली गई...प्रोफ़ेसर साहब ने गंभीर आवाज में समझाना शुरु किया - इस काँच की बरनी को तुम लोग अपना जीवन समझो... टेबल टेनिस की गेंदें सबसे महत्वपूर्ण भाग अर्थात भगवान, परिवार, बच्चे, मित्र, स्वास्थ्य और शौक हैं, छोटे कंकर मतलब तुम्हारी नौकरी, कार, बडा़ मकान आदि हैं, और रेत का मतलब और भी छोटी-छोटी बेकार सी बातें, मनमुटाव, झगडे़ है..अब यदि तुमने काँच की बरनी में सबसे पहले रेत भरी होती तो टेबल टेनिस की गेंदों और कंकरों के लिये जगह ही नहीं बचती, या कंकर भर दिये होते तो गेंदें नहीं भर पाते, रेत जरूर आ सकती थी...ठीक यही बात जीवन पर लागू होती है...यदि तुम छोटी-छोटी बातों के पीछे पडे़ रहोगे और अपनी ऊर्जा उसमें नष्ट करोगे तो तुम्हारे पास मुख्य बातों के लिये अधिक समय नहीं रहेगा... मन के सुख के लिये क्या जरूरी है ये तुम्हें तय करना है । अपने बच्चों के साथ खेलो, बगीचे में पानी डालो , सुबह पत्नी के साथ घूमने निकल जाओ, घर के बेकार सामान को बाहर निकाल फ़ेंको, मेडिकल चेक- अप करवाओ..टेबल टेनिस गेंदों की फ़िक्र पहले करो, वही महत्वपूर्ण है... पहले तय करो कि क्या जरूरी है... बाकी सब तो रेत है..छात्र बडे़ ध्यान से सुन रहे थे.. अचानक एक ने पूछा, सर लेकिन आपने यह नहीं बताया कि "चाय के दो कप" क्या हैं ?प्रोफ़ेसर मुस्कुराये, बोले.. मैं सोच ही रहा था कि अभी तक ये सवाल किसी ने क्यों नहीं किया... इसका उत्तर यह है कि, जीवन हमें कितना ही परिपूर्ण और संतुष्ट लगे, लेकिन अपने खास मित्र के साथ दो कप चाय पीने की जगह हमेशा होनी चाहिये । अपने खास मित्रों और निकट के व्यक्तियों को यह विचार तत्काल बाँट दो..मैंने अभी-अभी यही किया है.. :)

Regards,

Abhishek Tiwari

 Top Comment : Aashima Bhateja   | 09 27 2008 08:20:56 +0000
bilkul thik, aajkal ki fast life mai hum itne busy hai ki hamare paas do kap chai pine ka time nahi hai.
 
16 comments on "काँच की बरनी और दो कप चाय"
Rating : +2 
Bahut Khub Abhishek ji bahut khub...Sahi hai hum chhoti chhoti chijo me itne khoye hue hai ki samay nahi hai ki dosto ke sath baithkar ek cup chai pee sake... 
  Commented by  Dinesh Bajaj, CEO/MD/Director, Mahalaxmi Buildhome Ltd    | 02 04 2009 14:12:56 +0000
very nice
  Commented by  Bellala Gopinatha Rao, Project Manager Promax Management Consultants    | 12 27 2008 11:53:11 +0000
good thought thanks
  Commented by  prashant j dharme, Industrial Engineer rinder india pvt;ltd; pune    | 12 23 2008 14:22:40 +0000
Rating : 0 
very good teach 
  Commented by  mukul bhateja, Software Engineer, IBM    | 10 28 2008 14:24:04 +0000
Rating : 0 
gr888888888888
  Commented by  varsha mishra, technical Manager(QMS), rfrac    | 10 12 2008 09:46:11 +0000
thanks  ...very nice 
  Commented by  mahafuj alam, Product Development Executive, maxwel ind.ltd    | 10 11 2008 06:42:22 +0000
Rating : +1 
thanx for your informative contribution.keep posting.
  Commented by  Aashima Bhateja, Retail Executive TYCOON    | 09 27 2008 08:20:56 +0000
Rating : +1 
bilkul thik, aajkal ki fast life mai hum itne busy hai ki hamare paas do kap chai pine ka time nahi hai.
  Commented by  Lokesh Panwar, Recruitment Executive, Shikshaplanet    | 09 27 2008 06:47:47 +0000
Rating : +1 
Bhuot acha hai ....kebhi kebhi is per bhi gor ker lena chaye :)
  Commented by  varsha mishra, technical Manager, rfrac    | 09 26 2008 18:00:36 +0000
Rating : +1 
nice
  Commented by  ashishkhare, Lecturer education    | 09 17 2008 23:50:04 +0000
Rating : +2 
sahi hai,zindgi me do cup chai ke liye hi jagah nahi bach pati baki sab chalta rehta hai , excellent,wonderfull yar
  Commented by  SHIVENDRA KUMAR JHA, Project Manager    | 09 06 2008 02:03:21 +0000
Rating : +1 
Yaar Majaa aa gaya..
  Commented by  Kujnish Vashisht, Partner/Principal/VP, Expedient Consultants    | 09 05 2008 04:14:00 +0000
Rating : +1 
Interesting
  Commented by  Mahendra Sharma, Software Developer, SRM Techsol Pvt. Ltd.    | 09 03 2008 23:29:25 +0000
Rating : +1 
Bahot khoob yaar, accha laga
  Commented by  Darpan Sinha, Solution Architect, Fujitsu Consulting India Pvt Ltd    | 09 03 2008 02:20:30 +0000
Rating : +1 
Acha vichar hai
  Commented by  Abhishek Tiwari, Network Admin/System Admin, STPL INC.    | 09 03 2008 01:49:19 +0000
काँच की बरनी और दो कप चाय
Add your comment on "काँच की बरनी और दो कप चाय"

Rate:
Submit
Top recruitment firm in Bangalore
recruiters for IT and Finance Professionals
Viewers also viewed
Do we need Development Planning for Villages vs Do we ignore development Planning for Villages
 
233 referals 37 arguments, 698 views
In todays rapidly changing scenario companies are attracted to those guys who are presentable...
 
1411 referals 38 arguments, 568 views
Repetitive Mindset vs Innovative Mindset
 
636 referals 10 arguments, 283 views
more...  
Recent Knowledge (21)
Accounting of revenues costs in Entertainment Ind. 13 May 2010 2,927 views No Comment   A common...
 
0 referals 1 comments, 286 views
CORRUPTION INSTITUTE OF INDIA (CII) (World's best C- School on the World Corruption Index...
 
423 referals 4 comments, 100 views
    मेरा बचपन कब छोड़ चला वो बचपन मुझको, मुझको कुछ भी याद नहीं क्या मांगू अब किसे पुकारूँ, सुनता...
 
107 referals 10 comments, 89 views
more...  
More From Author
Its Too Gud....
Too good man.....nice to read....
मुझे तो मर ही जाना होता है,पर मैं अमर रहता हूँ। कोई समझ पाए या नहीं मेरे प्रेम की कीमत,पर होती वो मेरी जान के बराबर है। मैं एक छोटा सा पतंगा ये जानते हुए कि कभी भी कहीं से एक लौ के वार से मैं अपनी साँसें खो दूँगा। मैं चल पड़ता हूँ पागलों की तरह...
more...