Build your professional network on facebook via our app Go to app
 
 
Posted in Community :

Aap Ki Awaaz

 
Industry : Radio, TV & Films Functional Area : India
Keywords :

by dhumil

Activity:  3 comments  603 views  last activity : 07 06 2010 20:18:04 +0000
 Refer 54
Share
 
 
 

करछुल...
बटलोही से बतियाती है और चिमटा
तवे से मचलता है
चूल्हा कुछ नहीं बोलता
चुपचाप जलता है और जलता रहता है

औरत...
गवें गवें उठती है...गगरी में
हाथ डालती है
फिर एक पोटली खोलती है।
उसे कठवत में झाड़ती है
लेकिन कठवत का पेट भरता ही नहीं
पतरमुही (पैथन तक नहीं छोड़ती)
सरर फरर बोलती है और बोलती रहती है

बच्चे आँगन में...
आंगड़बांगड़ खेलते हैं
घोड़ा-हाथी खेलते हैं
चोर-साव खेलते हैं
राजा-रानी खेलते हैं और खेलते रहते हैं
चौके में खोई हुई औरत के हाथ
कुछ नहीं देखते
वे केवल रोटी बेलते हैं और बेलते रहते हैं

एक छोटा-सा जोड़-भाग
गश खाती हुई आग के साथ
चलता है और चलता रहता है
बड़कू को एक
छोटकू को आधा
परबती... बालकिशुन आधे में आधा
कुछ रोटी छै
और तभी मुँह दुब्बर
दरबे में आता है... 'खाना तैयार है?'
उसके आगे थाली आती है
कुल रोटी तीन
खाने से पहले मुँह दुब्बर
पेटभर
पानी पीता है और लजाता है
कुल रोटी तीन
पहले उसे थाली खाती है
फिर वह रोटी खाता है

और अब...
पौने दस बजे हैं...
कमरे में हर चीज़
एक रटी हुई रोज़मर्रा धुन
दुहराने लगती है
वक्त घड़ी से निकल कर
अंगुली पर आ जाता है और जूता
पैरों में, एक दंत टूटी कंघी
बालों में गाने लगती है

दो आँखें दरवाज़ा खोलती हैं
दो बच्चे टा टा कहते हैं
एक फटेहाल क्लफ कालर...
टाँगों में अकड़ भरता है
और खटर पटर एक ढड्ढा साइकिल
लगभग भागते हुए चेहरे के साथ
दफ्तर जाने लगती है
सहसा चौरस्ते पर जली लाल बत्ती जब
एक दर्द हौले से हिरदै को हूल गया
'ऐसी क्या हड़बड़ी कि जल्दी में पत्नी को चूमना...
देखो, फिर भूल गया।

 Top Comment : varsha    | 06 13 2009 14:17:32 +0000
its nice but unable to catch few words....
 
3 comments on "kissa jantantra"
  Commented by  sujit, PGP Student, Batch of 2010, IIM Kozhikode    | 06 13 2009 16:10:36 +0000
Rating : +1 
Which words.. you could not understand varsha ji!!!
  Commented by  varsha, technical manager(QMS)    | 06 13 2009 14:17:32 +0000
Rating : +1 

its nice 
but unable to catch  few  words....
  Commented by  sujit, PGP Student, Batch of 2010, IIM Kozhikode    | 06 13 2009 10:49:21 +0000
Rating : +1 
cool...
Add your comment on "kissa jantantra"

Rate:
Submit
Career Site for Analytics professionals
distance education centres in bangalore
part time MBA bangalore
MBA for working professional bangalore
Viewers also viewed
Incessant delays, derailment, terror attacks, inability to deal with emergency-like situation -...
 
586 referals 24 arguments, 967 views
A recent news report highlighted the fact that only 48.3% of Indian children in Class 1 could...
 
603 referals 79 arguments, 3255 views
In the wake of their exit from the T20 world cup so badly, former players and BCCI officials are...
 
616 referals 23 arguments, 799 views
more...  
Recent Knowledge (30)
Why China And India Don't Get Along January 4, 2011: India-China ties are set to enter...
 
98 referals 3 comments, 108 views
Accounting of revenues costs in Entertainment Ind. 13 May 2010 2,927 views No Comment   A common...
 
0 referals 1 comments, 286 views
Cadbury India Ltd. Brand “Cadbury Dairymilk” has already been taken strong position in Indian...
 
0 referals 0 comments, 0 views
more...  
More From Author
करछुल... बटलोही से बतियाती है और चिमटा तवे से मचलता है चूल्हा कुछ नहीं बोलता चुपचाप जलता है और जलता रहता है औरत... गवें गवें उठती है...गगरी में हाथ डालती है फिर एक पोटली खोलती है। उसे कठवत में झाड़ती है लेकिन कठवत का पेट भरता ही नहीं पतरमुही...
मुंबई किसकी ....? भीड़ भाड़, लोगों की चहल पहल , अचानक एक धमाका और फ़िर चारों तरफ़ सन्नाटा, फ़िर हवा में गूंजी लोगों की चीख , सड़क पर फैला लोगों का खून, घर लौट रहे लोगों का ये सफर उनका आखिरी सफर बन गया , और हो गया भारत के सीने पर एक और घाव जो भारत में...
yes , of course education should be important for everyone, but it is also neccessary that we will have to improve our education standard because in India the standard of literacy is very low that is if you know reading and writing, you are literate....
more...