Build your professional network on facebook via our app Go to app
 
 
Keywords :

Hi

Logo

HAI

Log

KO

APNE

Activity:  3 comments  263 views  last activity : 07 06 2010 20:18:04 +0000
 Refer 401
Share
 
 
 

दादाजी और उनकी सायकल के पीछे
बच्चे दौड़ते थे,
झोपड़ी और बंगलेवालों के।
दादाजी की काली बड़ी देह,
दिनों पुरानी खिचड़ी सी दाढ़ी
और सीट के पीछे लटकती हुई
लम्बी लहराती कमीज़।
चौड़ा सफेद पायजामा पहने
वे पेडल मारते चले जाते,
उसी रास्ते,
दिन प्रतिदिन।

बच्चे खुशी से चीखते, चिल्लाते,
"दादाजी! दादाजी!"
और दूर दूर तक
उनका पीछा करते,
जब तक वे थक नहीं जाते,
और एक पैर पर सायकल टिकाकर,
अपनी जेब से रंग बिरंगी पपरमिंट
निकालकर बच्चों को देते।

उन्होंने फिर चलना शुरू ही किया होता,
अतृप्त, वे चीखते, "दादाजी! दादाजी!"
उन्हें चिढ़ाते हुए,
जब तक वे उनके घर से
बहुत दूर तक निकल नहीं जाते।

यह सब भूल गए
और बच्चे अपनी अपनी राह चले गए।
एक दिन अचानक मुझे दादाजी मिल गए,
एक पुरानी ढहती हुई झोपड़ी के सामने
चारपाई पर बैठे हुए।
मैं संकोच करता सा रुका,
"दा दादाजी," मैं हिचकिचाया।
उनके सीधी तरफ लकवा मार गया था
और वे मुझे सुन नहीं पाए।
अपना मुंह उनके कान के करीब लाकर
मैं कुछ ऊंचे से बोला, "दादाजी"

वे धीरे से रुकते रुकते
एक करवट मुड़े,
और एक लाल पपरमिंट
जेब से निकालकर
मेरे हाथ पर रख दी।


- अशोक गुप्ता

* * *

 
3 comments on "दादाजी"
  Commented by  Bhumika .U.Tewari, Recruitment Executive Manpower Incorp.    | 11 14 2008 09:07:42 +0000
Rating : +1 
Touching,reminds us how we just move on in time... 
Rating : +1 
very touchy.
  Commented by  manju dagar, News Anchor/TV Presenter, Time Today    | 11 13 2008 10:29:44 +0000
Its really very good sir.
Add your comment on "दादाजी"

Rate:
Submit
Leading Recruitment firm in Bangalore
SAP-Oil & Gas Professionals vacancy India
SAP-Oil & Gas-Production & Revenue Accounting vacancy India
SAP-Utilities-Invoicing & Contract Accounting vacancy India
Viewers also viewed
Some people spend a lot of money in decorating their business outlet,logo's,advertising and...
 
0 referals 26 arguments, 660 views
I am associate of prajapati association and i am working for BJP from year 2005 to till date....
 
0 referals 3 arguments, 111 views
The Future Group, Big bazaar is biggest hypermarket and one of largest retail chain in India...
 
19 referals 1 comments, 10 views
more...  
Recent Knowledge (1)
    मेरा बचपन कब छोड़ चला वो बचपन मुझको, मुझको कुछ भी याद नहीं क्या मांगू अब किसे पुकारूँ, सुनता...
 
107 referals 10 comments, 109 views
more...  
 
More From Author
Its Too Gud....
Too good man.....nice to read....
मुझे तो मर ही जाना होता है,पर मैं अमर रहता हूँ। कोई समझ पाए या नहीं मेरे प्रेम की कीमत,पर होती वो मेरी जान के बराबर है। मैं एक छोटा सा पतंगा ये जानते हुए कि कभी भी कहीं से एक लौ के वार से मैं अपनी साँसें खो दूँगा। मैं चल पड़ता हूँ पागलों की तरह...
more...