| Topic : aaj ki bakwas |
|
|
Banking & Insurance Professionals |
Marketing & Branding |
Media Mughals |
6 more ...|
|
||
|
Source : http://ilusameerji.blogspot.com
Activity:
0 comments
270 views
last activity : 07 06 2010 20:18:04 +0000
|
||
|
|
एक बार फिर मधु कोड़ा घोटाला मामले में भाजपा नेता और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट के पूर्व विधायक सरयू राय ने मीडिया के सामने बड़ा ख़ुलासा किया है. सरयू राय ने मीडिया को एक सत्रह मिनट लंबी एडिटेड ऑडियो सीडी जारी की है. सरयू राय का दावा है कि इस सीडी में मनोज पुनमिया की आवाज़ रिकॉर्ड की गई है. मनोज पुनमिया मधु कोड़ा घोटाला मामले में मुख्य अभियुक्त है. ये शख्स मूल रूप से मुम्बई का रहने वाला है और पेशे से सोनार है. पुनमिया से कोड़ा की पुरानी पहचान रही है. कोड़ा पहले भी गहने ख़रीदने के लिए इस शख्स से संपर्क साधते रहे हैं. सोमवार को जमशेदपुर में जारी की गई इस सीडी में कथित तौर पर मनोज पुनमिया की किसी बेनाम शख्स से साथ की गई बातचीत को रिकॉर्ड किया गया है. सीडी की ऑडियो क्वालिटी अच्छी नहीं है, लेकिन बातों ही बातों में पुनमिया ने अपने कई जुर्म क़बूले हैं. पुनमिया ने साफ तौर पर कोड़ा एंड कंपनी में शामिल सभी लोगों के लिए की गई ख़ातिरदारी का ज़िक्र किया है. पुनमिया ने ये भी बताया है कि कोड़ा एंड कंपनी ने कैसे उसके साथ डबल क्रॉस का गेम खेला और फिर उनके बीच आपस में ही अविश्वास पनपने लगा. मुम्बई का काम देखने वाले कोड़ा के इस गुर्गे ने आयकर निदेशक उज्ज्वल चौधरी को मैनेज न कर पाने की बात भी इस सीडी में क़बूल की है. उज्ज्वल चौधरी वही अधिकारी हैं, जिनका अचानक ट्रॉन्सफर किए जाने की वजह से इन दिनों झारखंड में बवाल मचा हुआ है. इसके अलावा पुनमिया ने ये भी बताया है कि न्यूक्लियर डील से ठीक पहले हवाला के तहत उसने करोड़ों रुपए एक विदेशी बैंक अकाउंट तक पहुंचाए थे. सरयू राय को ये ऑडियो ई-मेल के जरिए kapoorfilms@gmail.com की ई-मेल आईडी से भेजा गया है. ई-मेल भेजने वाले शख्स ने अपना नाम तरुण कपूर बताया है. अब सरयू चाहते हैं कि उन्हें भेजी गई ऑडियो फ़ाइल की फॉरेंसिक जांच कर इसकी सत्यता को परखा जाए. ये पता लगाया जाए कि ये आवाज़ वास्तव में मनोज पुनमिया की है या नहीं. और अगर जांच में ये साबित हो जाता है कि उन्हें भेजी गई आवाज़ पुनमिया की ही है, तो फिर इसका इस्तेमाल कोड़ा एंड कंपनी पर लगे आरोपों को साबित करने में किया जाए.
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
निरूपमा का भूत ------------- निरूपमा की हत्या की गई या उसने खुदकुशी की, इस रहस्य से अभी पर्दा नहीं उठ पाया है. शायद इसमें अभी कुछ और वक्त लगेगा. लेकिन निरूपमा की मौत के बाद पैदा हुआ भूत हर विजातीय प्रेमी जोड़े को डराने ज़रूर लगा है. मॉडर्न ज़माने... |
मैं मीना की बात से सहमत हूं. ये बात बिल्कुल व्यवहारिक भी है. कंज्युमर को उत्पाद की गुणवत्ता से मतलब होता है, ना कि उसकी ब्रान्ड वैल्यू से. हो सकता है कि मेरी इस बात से कई लोग सहमत न हों, लेकिन ज्यादातर उपभोक्ताओं को एक न एक समय इस सच्चाई का एहसास... |
एक बार फिर मधु कोड़ा घोटाला मामले में भाजपा नेता और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट के पूर्व विधायक सरयू राय ने मीडिया के सामने बड़ा ख़ुलासा किया है. सरयू राय ने मीडिया को एक सत्रह मिनट लंबी एडिटेड ऑडियो सीडी जारी की है. सरयू राय का दावा है कि इस... |
